कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के 75 वर्ष: नवाचार और सेवा के ‘प्लेटिनम जुबली’ युग का जश्न

Ahmedabad News: कैडिला फार्मास्यूटिकल्स स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपने 75 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर कंपनी ने भारत और दुनिया के कई देशों में किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयाँ उपलब्ध कराने की अपनी सुदीर्घ यात्रा को याद किया।
वर्ष 1951 में दूरदर्शी उद्योगपति इन्द्रवदन मोदी ने कैडिला फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना, उस समय की, जब भारत का फार्मास्यूटिकल उद्योग शुरुआती दौर में था। आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ शुरू की गई यह कंपनी आज एक बड़ी और विविध प्रकार की दवा बनाने वाली बड़ी फार्मास्यूटिकल संस्था बन चुकी है। आज कंपनी की ब्रांडेड दवाइयों, जेनेरिक दवाइयों, कंज्यूमर हेल्थकेयर और संस्थागत दवा बाजार में मजबूत मौजूदगी है।
इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डो. राजीव इन्द्रवदन मोदी ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी का उद्देश्य विज्ञान आधारित इनोवेशन, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ गहरा सहयोग और मरीजों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मूल्यों ने पिछले 75 वर्षों में कंपनी को दिशा देकर इस मंजिल तक पहुंचाया, वही मूल्य आगे भी उसके मार्गदर्शक बने रहेंगे।
विश्वास की मजबूती पर खड़ी विरासत और भविष्य की स्पष्ट दृष्टि के साथ कैडिला फार्मास्यूटिकल्स अपने प्लेटिनम जुबली वर्ष में वैश्विक स्वास्थ्य सेवा के अगले पड़ाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है।
पिछले साढ़े सात दशकों में कैडिला फार्मास्यूटिकल्स ने “इनोवेशन विथ कम्पेशन” की अपनी मूलभूत भावना को बनाए रखा है। कंपनी लगातार रिसर्च, आधुनिक उत्पादन तकनीक और गुणवत्ता प्रणाली में निवेश करती रही है। कंपनी कई तरह की बीमारियों, खासकर गंभीर और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयाँ बनाती है। आज कंपनी लाखों लोगों तक नैतिक मूल्यों का पूर्ण रूप से ध्यान रखते हुए मरीज़ केन्द्रित दवा पहुँचा रही है।
इस उपलब्धि पर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य रमेश चौकसी ने कहा कि 75 साल पूरे करना सिर्फ हमारी सुदीर्घ यात्रा का एक जश्न ही नहीं है, बल्कि हमारे संस्थापक के विजन, डॉक्टरों और मेडिकल समुदाय के भरोसे और कर्मचारियों के समर्पण को सम्मान देने का अवसर है जिन्होने कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के उद्देश्यों को निष्ठापूर्वक अर्जित किया है । उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी लोगों तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के अपने मिशन पर मजबूती से काम करती रहेगी।
कैडिला फार्मास्यूटिकल्स की इस लंबी यात्रा में कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर शामिल हैं। कंपनी ने पहले स्वदेशी दवाओं का विकास किया, फिर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार किया और वैश्विक मानकों के अनुरूप मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च सुविधाएँ तैयार कीं। अब कंपनी समय की मांग के अनुरूप इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलोजी और टिकाऊ विकास पर ध्यान देते हुए सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।
75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कंपनी पूरे साल कई विविध कार्यक्रमों को शुरू करेगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कंपनी की विरासत को सम्मान देना, मेडिकल समुदाय के साथ जुड़ाव बढ़ाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मजबूत करते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देना है।