Viral Video : शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर अक्सर अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हा अपनी बारात में भगवान राम की लीला का मंचन करता दिख रहा है। दूल्हे ने स्टेज पर चढ़कर ठीक उसी तरह धनुष तोड़ा, जैसे भगवान राम ने सीता स्वयंवर में तोड़ा था। यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
वायरल हो रहा यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर ‘@ChapraZila’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर जाता है, जहां पहले से एक बड़ा धनुष रखा होता है। वह धनुष को उठाता है और फिर जोर लगाकर उसे दो टुकड़ों में तोड़ देता है। इस दौरान वहां मौजूद मेहमान हैरान रह जाते हैं, जबकि कुछ लोग तालियां बजाकर दूल्हे का उत्साह बढ़ाते हैं।
वीडियो पर आई कमेंट्स की बाढ़
यह वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और इसे अब तक 2.94 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इस एक्ट पर चुटकी ली है।
एक यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया, “परशुराम कहां हैं भई?” यह कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “अगर आज भगवान राम पृथ्वी लोक पर होते तो इसे ही रावण घोषित करके वध कर देते।”
एक और यूजर ने लिखा, “बाकी कैंडिडेट कहां हैं? सबको धनुष तोड़ने का मौका मिलना चाहिए।” कुछ यूजर्स ने दूल्हे के हाव-भाव और धनुष की मजबूती पर भी सवाल उठाए। एक ने लिखा, “धनुष टूटा नहीं इसलिए मोड़ दिया गया, दूल्हे राजा इस डर में लग रहे हैं कि कहीं टूटेगा नहीं तो क्या होगा।” एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी, “देखना कहीं 14 साल का वनवास न झेलना पड़ जाए।”