इंदौर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन Phoenix Citadel Mall में आज Indori Zayka Food Carnival का समापन हो रहा है। बीते दो दिनों से चल रहे इस भव्य आयोजन ने शहरवासियों को स्वाद, मनोरंजन और फैमिली एंटरटेनमेंट का यादगार अनुभव दिया।
“इंदौर का त्योहार” थीम पर आधारित इस फूड कार्निवल में 50 से अधिक फूड स्टॉल्स के माध्यम से देशभर के अलग-अलग स्वाद देखने को मिले। वहीं 80 से ज्यादा शॉपिंग स्टॉल्स पर लाइफस्टाइल और लोकल ब्रांड्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बच्चों और बड़ों के लिए 25 से अधिक गेम्स और फन एक्टिविटीज़, लाइव परफॉर्मेंस, लकी ड्रॉ और इंटरएक्टिव सेशंस ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्निवल का मुख्य आकर्षण रहा सराफा का दही वड़ा और लाइव रसोई एक्सपीरियंस, जहाँ मक्के दी रोटी जैसे पारंपरिक व्यंजन गांव-थीम वाले स्टॉल में लाइव बनते हुए देखने को मिले। बच्चों के लिए बनाए गए खास गेम ज़ोन में मिकी माउस सेटअप, बाउंसी एक्टिविटीज़ और ट्रेन राइड ने खासा उत्साह पैदा किया।
फूड कार्निवल के साथ-साथ फीनिक्स सिटाडेल मॉल में चल रही End of Season Sale (EOSS) ने भी खरीदारों का ध्यान खींचा है। मॉल के 300 से अधिक बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स पर 50% तक की छूट उपलब्ध है, और यह आकर्षक सेल ऑफर्स कार्निवल के बाद भी जारी रहेगी, जिससे ग्राहकों को आगे भी बेहतरीन शॉपिंग का लाभ मिलता रहेगा।
Indori Zayka Food Carnival ने नए साल की शुरुआत को इंदौर के लिए खास और यादगार बना दिया है। आज इसके समापन के साथ फूड फेस्टिवल भले ही समाप्त हो रहा हो, लेकिन मॉल में चल रही मेगा सेल और आने वाले समय में और भी कई बड़े इवेंट्स, जैसे कि पियूष मिश्रा, सोनू निगम और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों के लाइव परफॉर्मेंस इंदौरवासियों के लिए शॉपिंग और भरपूर मनोरंजन का शानदार मौका देती रहेगी।