बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र किया था, जिसके बाद यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया।
इसी बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपने भांजे और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का भी नाम लिया। गोविंदा ने कहा था कि कृष्णा के शो में कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनसे उन्हें अपमान महसूस होता है। अब इस पर कृष्णा अभिषेक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
गोविंदा ने क्या कहा था?
गोविंदा ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि कृष्णा के शो के लेखक अक्सर उनसे ऐसी लाइनें बुलवाते हैं, जो अपमानजनक लगती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कृष्णा को इस बारे में सावधान रहने के लिए भी कहा था।
गोविंदा का कहना था कि अगर आप उस टेलीविजन शो के फैन हैं, तो आप देखेंगे कि वहां कई बार ऐसी बातें बोली जाती हैं। इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मामा-भांजे के बीच फिर से कोई नया विवाद शुरू हो सकता है।
कृष्णा अभिषेक की प्रतिक्रिया
मामा की नाराजगी पर कृष्णा अभिषेक ने बेहद सुलझा हुआ जवाब दिया है। कृष्णा हमेशा से अपने मामा का सम्मान करते आए हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ भी नकारात्मक नहीं कहा। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे गोविंदा की बातों का बुरा नहीं मानते।
“मैं गोविंदा मामा से प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं। वो एक लेजेंड हैं और उनकी सोच नेक्स्ट लेवल की है।” — कृष्णा अभिषेक