विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार कल धार स्थित भोजशाला में करेंगे पूजा अर्चना

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में पहुंचेंगे। उनका आगमन सुबह 10 बजे प्रस्तावित है, जहां वे मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे।

धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में लेंगे भाग

अपने दौरे के दौरान आलोक कुमार माँ वाग्देवी सरस्वती के प्राकट्य पर्व बसंत पंचमी तथा महाराजा भोज की 1048वीं स्मृति में आयोजित बसंतोत्सव कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके अलावा वे भोजशाला परिसर में आयोजित अन्य स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी शामिल होंगे।

धर्मसभा को करेंगे संबोधित

धार प्रवास के दौरान आलोक कुमार सत्याग्रह स्थल मोतीबाग चौक स्थित भोजशाला परिसर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

पत्रकार वार्ता में रखेंगे विचार

दोपहर 2 बजे आलोक कुमार भोज उत्सव समिति कार्यालय (धारेश्वर) में आयोजित पत्रकार वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे भोजशाला, सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आयोजनों और समसामयिक विषयों पर मीडिया से संवाद करेंगे।