अर्जुन राठौर की नई पुस्तक ‘टीवी न्यूज एंकर कैसे बने?’ का विमोचन

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अर्जुन राठौर की नई पुस्तक “टीवी न्यूज एंकर कैसे बनें?” का विमोचन गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। इस पुस्तक का लोकार्पण पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक साबित होगी पुस्तक

पुस्तक विमोचन के अवसर पर महेंद्र हार्डिया ने कहा कि यह पुस्तक मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाली नई पीढ़ी के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि टीवी पत्रकारिता और न्यूज एंकरिंग के क्षेत्र में आने वाले युवाओं को यह पुस्तक सही दिशा और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर भाजपा पार्षद राजीव जैन ने भी लेखक अर्जुन राठौर को उनकी नई पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अर्जुन राठौर का लेखन अनुभव और पत्रकारिता की समझ युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

सातवीं पुस्तक के रूप में जुड़ा नया अध्याय

उल्लेखनीय है कि अर्जुन राठौर की यह सातवीं पुस्तक है। इससे पहले उनकी छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें पाठकों और मीडिया जगत में सराहना मिली है। “टीवी न्यूज एंकर कैसे बनें?” के प्रकाशन के साथ ही उनके साहित्यिक और पत्रकारिता योगदान में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।