मास्टरशेफ इंडिया ने लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ मास्टरशेफ किचन को एक ग्लैमरस किटी पार्टी में बदल दिया है। आगामी एपिसोड में हाल ही में एक ऐसा क्षण देखा गया जिसमें बॉलीवुड आइकन सुनीता आहूजा, शेफ विकास खन्ना और मास्टरशेफ जोड़ी साईश्री और चंदना के बीच प्रोग्रेसिव सोच के साथ-साथ अलग-अलग हास्य का मिश्रण हुआ।
प्रतियोगी साईश्री से उनकी शादी की योजना के बारे में बातचीत के दौरान शरारती सवाल-जवाब शुरू हुए। जब साईश्री ने अपने कॅरियर को प्राथमिकता देने और आगे बढ़ने से पहले अपना बिजनेस खड़ा करने की इच्छा व्यक्त की, तो साईश्री की मां की ओर मुड़ते हुए सुनीता ने मजाक में कहा, “शादी वड्डी बर्बादी है, शादी नहीं करनेका इसको बिजनेस करने दो, लड़की पैर पर खड़ी होगी तो अच्छा लड़का मिलेगा”।
इस मजेदार बातचीत को जोड़ते हुए, शेफ विकास खन्ना ने सुझाव दिया कि जहां कॅरियर महत्वपूर्ण है, वहीं शादी जीवन के सबसे खूबसूरत और जरूरी पड़ावों में से एक है। सुनीता की आँखें चमक उठीं – उसे अपना अगला टारगेट मिल गया था, “आपने क्यों नहीं किया”। स्पष्ट रूप से शरमाते हुए विकास खन्ना ने खुद का बचाव करने की कोशिश की और कहा, “पहचान ज्यादा जरूरी है मेरे लिए शादी से।” विश्व प्रसिद्ध शेफ की इस बात पर पलटवार करते हुए सुनीता ने हंसते हुए कहा, “पहचान तो है आपका, ओह अब आपके लिए लड़की मैं ढूंढूंगी! कैसी लड़की चाहिए बताओ? मेरी जैसी चाहिए, या मेरे से। और अच्छी चाहिए, या शरीफ़ चाहिए?” विकास ने अत्यंत नम्रता बरतते हुए शालीनता से जवाब दिया: “आपसे अच्छी कौन होगी?
मास्टरशेफ इंडिया के स्पेशल वीक को देखना न भूलें, सोमवार से शुक्रवार, रात 8:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर!