इंदौर दिनांक 10 फरवरी 2026। स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत बढा हाथ-करें सफाई साथ अभियान के तहत मान. श्रम, रोजगार एवं खेल, युवा मंत्री मनसुख मांडविया एवं मान. महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में रविन्द्र नाटयगृह में स्वच्छता गीत 2025-26 की लाॅचिंग, स्वच्छ वार्ड रैकिंग लाॅचिंग की गई। इसके साथ ही मान. केन्द्रीय मंत्री व मान महापौर महोदय द्वारा इंदौर के स्वच्छता अभियान में सहयोगी स्वच्छता चैम्पियन का सम्मान तथा 22 झोनल कार्यालय के उत्कृष्ठ सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समस्त उपस्थित जन को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए, आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की नवीन टूल कीट की भी प्रेजेटेंशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेन्दोला, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, श्री हरिनारायण यादव, महापौर परिषद सदस्य श्री अश्विनी शुक्ल, श्री राजेन्द्र राठौर, श्री नंदकिशोर पहाडिया, श्रीमती प्रिया डांगी, श्री अभिषेक शर्मा, महापौर प्रतिनिधि श्री भारत पारख, सचेतक श्री कमल वाघेला, पार्षदगण सहित अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह, उपायुक्त श्री शैलेष अवस्थी, स्वच्छ भारत मिशन की टीम सहित बडी संख्या में सफाई मित्र व अन्य उपस्थित थे।
मान. केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया जी ने कहा कि इंदौर एक महानगर है, जो कि लगातार स्वच्छता में नंबर वन है, इंदौर देश के अन्य शहरों को स्वच्छता में जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता का भी संदेश देता है, उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार को इंदौर ने साध्या कर दिखाया है, मान. प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान को इंदौर ने सार्थकता के साथ पुरा किया है। इसमें इंदौर के समस्त जागरूक नागरिकों के साथ ही इंदौर के सफाई मित्रों का विशेष सहयोग रहा है, इंदौर ने स्वच्छता कोे संस्कार के रूप में अपनाया है, इंदौर के स्वच्छता गीत में इंदौर को स्वच्छता का महागुरू का जिक्र है, यह वास्तविक रूप से उचित भी है, इंदौर स्वच्छता का महागुरू है, जिससे की अन्य शहर स्वच्छता का पाठ पढते है, इंदौर स्वच्छता का चैम्पियन है, मुझे पुरी उम्मीद है कि इंदौर नवीं बार भी स्वच्छता में नंबर वन आएगा।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मान. प्रधानमंत्री जी ने जब लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत मिशन कि शुरूआत की थी, उस समय इंदौर ने इस स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाते हुए, कार्य प्रारम्भ किया, प्रथम संस्करण के स्वच्छ सर्वेक्षण में 77 नगरीय निकाय सम्मिलित हुए थे और 9 वें संस्करण में 4773 नगरीय निकाय सम्मिलित होकर इस देश का सबसे बडा सर्वेक्षण बनाया, और इंदौर के जागरूक नागरिकों के साथ ही इंदौर की स्वच्छता टीम ने इंदौर को आठ बार नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही इंदौर जैसा बडा शहर अपने साथ ही देपालपुर को भी स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिये सहयोग कर रहा है। इंदौर स्वच्छता के साथ ही ग्रीन इंदौर की ओर भी अग्रसर होते हुए, लगातार कार्य कर रहा है, इसके लिये मैं इंदौर की स्वच्छता टीम व अन्य सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हॅू।
स्वास्थ्य प्रभारी श्री शुक्ल ने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री जी एवं महापौर जी द्वारा इंदौर के स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सफाई मित्र श्री राजू पिता भीमसिंह, श्री बबलू पिता मोती, श्रीमति वर्षा पति जीवनलाल,ज्ञश्रीमति हिमाली पति राजेश, श्रीमति कविता पति रोहित, श्रीमति ललिता बाई पिता राजकपूर, श्रीमति तुलसी पति संजय, श्री अनिल पिता रमेश, श्री बंटी पिता मदन, श्रीमति बसंती पति संतोष, श्री योगेश पिता प्रकाश, श्री सुनिल पिता रामपाल, श्रीमति ममता पति महेश, श्री संजय पिता रामचंद्र, श्री अशोक पिता सोहनलाल, श्रीमति जीजा बाई पति किशन राव, श्रीमति रोशनी पति चंदु, श्रीमति शीतल पति मुखी, श्रीमति दुर्गा पति रेमेश, श्रीमति आरती पति आनंद, श्री मुकेश मंसूर, श्री विजय पिता रामचंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही इंदौर के स्वच्छता अभियान में सहयोगी स्वच्छता चैंपियन श्रीमती अनीता पॉल वेस्ट टू आर्ट, मोरिया सरिया के डायरेक्टर श्री संदीप जैन, ट्यूलिप इंटरन बेस्ट इनोवेशन श्री समर्थ श्रीवास्तव, आर आर आर केंद्र सहयोगी श्री प्रवीण महाले, सीएसआर पार्टनर अवंतिका गैस लिमिटेड एवं रहवासी संगठन द्वारा पोस्ट कार्य करने पर शालीमार पाम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।