वार्ड क्रमांक 65 के खातीवाला टैंक इलाके में आज दोपहर 2 बजे के आसपास नगर निगम रिमूवल टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मल्टी के टेरेस पर लगे लोहे के अवैध छेड को तोड़ने की कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 65 के प्लाट नम्बर 144- एम खातीवाला टैंक (पारस मेडिकल) के सामने सुख कंचन मल्टी के टेरेस पर अतिक्रमण कर्ता मोइज बोरीवाला ने
अतिक्रमण निरोधक दस्ता
MP09CN9715
छत पर अवैध कब्जा करते हुए पूरी छत पर लोहे की चद्दर लगा दी थी और कब्जा कर उसका उपयोग करना शुरू कर दिया था।
बताया जाता है कि मोइज बोरीवाला के अवैध निर्माण की क्षेत्र के कई लोगों ने नगर निगम कमिश्नर और महापौर को कई बार शिकायत की थी नगर निगम के अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की तो पाया कि मल्टी की कामन छत पर अवैध कब्जा किया गया था जिसे आज तोड़ दिया गया।
पार्षद कालरा का था संरक्षण – सचान
भाजपा नेता आदर्श सचान ने फास्ट टुडे को बताया कि क्षेत्रीय पार्षद कमलेश कालरा ने अवैध निर्माण करता मोइज बोरीवाला को संरक्षण दे रखा था, कालरा के संरक्षण में ही बोरीवाला ने मल्टी की जर्जर छत पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया था जिसे आज नगर निगम ने तोड़ा है।