ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में ‘एआई ट्रांसपोर्टेशन इन आईटी इंडस्ट्रीज’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिले उद्योग के व्यावहारिक अनुभव

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में “ए आई ट्रांसपोर्टेशन इन आईटी इंडस्ट्रीज” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशंस विभाग एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग, द्वारा ए आई सेल के सहयोग से “ए आई फॉर आत्मनिर्भर भारत: एच इ आई पीइआर -सम्मिट इंगेजमेंट” के अंतर्गत “ए आई ट्रांसपोर्टेशन इन आईटी इंडस्ट्रीज” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन देवी शकुन्तला ऑडिटोरियम में किया गया।

इस अवसर पर इन्फोसिस लिमिटेड, बैंगलोर के एसोसिएट कंसल्टेंट श्री मयंक सोनी ने बतौर मुख्य वक्ता अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान में उन्होंने आईटी उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका, उद्योग की वर्तमान अपेक्षाएं तथा उभरते करियर अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान वक्ता ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक उद्योग अनुभवों से अवगत कराया तथा तकनीकी कौशल, नवाचार और निरंतर सीखने के महत्व को रेखांकित किया। सत्र अत्यंत संवादात्मक रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। इस विशेषज्ञ व्याख्यान से 115 विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उद्योग जागरूकता बढ़ाने, कौशल उन्मुखता विकसित करने तथा अकादमिक–उद्योग सहयोग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन समिति द्वारा माननीय कुलाधिपति श्री प्रवीण ठकराल, माननीय उप-कुलाधिपति डॉ. (प्रो.) ध्रुव घई, माननीय उप-कुलाधिपति श्री गौरव ठकराल, मुख्य प्रबंध निदेशक प्रो. (डॉ.) गरिमा घई, माननीय कुलगुरु डॉ. (प्रो.) अमोल गोरे एवं उप-पंजीयक श्री अजयेन्द्र नाथ के प्रति उनके अमूल्य मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।

यह कार्यक्रम डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. अतुल अग्रवाल एवं डॉ. ममता मीणा के कुशल नेतृत्व में तथा सुश्री सोनल यादव एवं श्री प्रफुल्ल शर्मा के प्रभावी समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।