इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार तथा लेखक अर्जुन राठौर की नई पुस्तक पॉडकास्ट कैसे बनाएं ? का विमोचन प्रसिद्ध कवि सरोज कुमार जी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर उन्होंने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पुस्तकों की वाकई में बहुत कमी है और यह पुस्तक पत्रकारिता और सोशल मीडिया के के लिए काम करने वाले युवाओं के उपयोगी साबित होगी । इससे पूर्व न्यूज एंकर कैसे बने ? तथा रेडियो जॉकी कैसे बने किताबों का प्रकाशन हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि अभी तक अर्जुन राठौर की सात पुस्तकों का प्रकाशन होकर यह आठवीं पुस्तक है ।