‘मैं हूं..’, वैलेंटाइंस डे पर रिलीज़ हुआ ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना: श्रेया घोषाल ने दी आवाज

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से एक और गाना सामने आ गया है। वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर फिल्म का रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज किया गया। इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

गाने में किसकी आवाज?
‘मैं हूं’ को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है। वहीं सलमान खान के हिस्से के लिरिक्स को ‘बिग बॉस 19’ फेम कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने गाया है। गाने का वीडियो एक सैनिक के परिवार के साथ बिताई खुशनुमा छुट्टियों की कहानी बयां करता है। रोमांटिक नंबर होने की वजह से मेकर्स ने इसे वैलेंटाइंस डे के लिए चुना।
पहले रिलीज हो चुका है ‘मातृभूमि’ गाना
इससे पहले जनवरी में फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज किया गया था। यह एक देशभक्ति गीत था, जिसने वॉर ड्रामा फिल्म के भावनात्मक पक्ष को उजागर किया। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था। कम्पोजिशन हिमेश रेशमिया की थी और लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे। फैंस ने इस ट्रैक को भी खूब पसंद किया था।
फिल्म की कहानी और रिलीज डेट
‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है। यह सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसके फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
फैंस की उत्सुकता
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। दोनों गानों की रिलीज के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वॉर ड्रामा और रोमांस के मिश्रण वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखना दिलचस्प होगा।