बॉलीवुड एक्टर सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें शरीर में सूजन की शिकायत है। मेडिकल टीम ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें ICU में निगरानी में रखा है।
फिल्हल सलमान के परिवार में से अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन करीबी पारिवारिक मौजूदगी दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान उस समय मढ़ इलाके में शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही पिता के स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिली, उन्होंने शूटिंग बीच में छोड़ी और सीधे अस्पताल पहुंचे।
हिंदी सिनेमा के मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान की बेटी अलविरा भी पिता से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचीं। सलीम खान की दोनों पत्नियां, हेलेन और सुशीला चरक, भी उनसे मिलने पहुंचीं। परिवार के प्रमुख सदस्य इस समय सलीम खान के पास मौजूद हैं।