सलीम खान को ब्रेन हेमरेज: लीलावती में हॉस्पिटल में (DSA) डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी हुई

Mumbai News: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी एक छोटी सर्जिकल प्रोसीजर की। सूत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्हाल सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है और इसे ब्रेन सर्जरी की श्रेणी में नहीं रखा जाता।
मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर के मुताबिक सलीम खान का इलाज नियंत्रित तरीके से किया गया है और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार सलीम खान की रिकवरी जारी है, लेकिन अभी डिस्चार्ज पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्हें फिलहाल अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा।
क्या है DSA और क्यों की जाती है
डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी को हाई-क्वालिटी एक्स-रे तकनीक माना जाता है। इस प्रक्रिया में शरीर की नसों की स्पष्ट इमेजिंग मिलती है, जिससे ब्लॉकेज या रक्त प्रवाह से जुड़ी स्थितियों का बेहतर आकलन किया जा सके। चिकित्सा भाषा में इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है।
ऐसी जांच का उद्देश्य स्थिति की सटीक तस्वीर लेना होता है, ताकि आगे का इलाज चरणबद्ध तरीके से तय किया जा सके। सलीम खान की डॉक्टरों की निगरानी में है और टीम उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखे हुए है।
वेंटिलेटर और डिस्चार्ज पर क्या अपडेट
सूत्रों के मुताबिक सलीम खान को अभी डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। डॉक्टरों मुताबिक अगर मौजूदा स्थिति इसी तरह स्थिर रहती है तो उन्हें आज या कल तक वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है। हालांकि डिस्चार्ज की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
मेडिकल टीम का फोकस इस समय पोस्ट-प्रोसीजर ऑब्जर्वेशन पर है। इसी वजह से अस्पताल में कुछ और दिन रखने का फैसला किया गया है। डॉक्टरों ने यह भी संकेत दिया है कि रिकवरी सकारात्मक है, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
परिवार और करीबी लोग अस्पताल पहुंचे
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद मंगलवार को सलमान खान शूटिंग छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे। उनके अलावा अभिनेता संजय दत्त और लेखक-गीतकार जावेद अख्तर भी सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।
मंगलवार को अरबाज खान भी अपनी पत्नी शूरा के साथ अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए देखा गया। परिवार की ओर से इस समय प्राथमिकता मेडिकल अपडेट पर बनी हुई है।