इंदौर में शैल्बी हॉस्पिटल की बड़ी उपलब्धि: 100 एडवांस ‘की-होल’ सर्जरी के साथ रचा नया कीर्तिमान

Indore News: चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के समावेश से मरीजों का उपचार अब और भी सुगम हो गया है। इसी क्रम में इंदौर के शैल्बी हॉस्पिटल ने यूरोलॉजी विभाग में पिछले एक वर्ष के भीतर 100 सफल एडवांस लेप्रोस्कोपिक (की-होल) सर्जरी पूरी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
अस्पताल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यूरोलॉजी विभाग ने इस दौरान कुल 732 सफल ऑपरेशन किए। इनमें 100 जटिल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के अलावा 585 एंडो-यूरोलॉजिकल और रिकंस्ट्रक्टिव प्रोसीजर शामिल है।
वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत नजा जैन और डॉ. शशांक चौरसिया की विशेषज्ञ टीम ने इस सफलता का श्रेय अत्याधुनिक 3D लेप्रोस्कोपी तकनीक और हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर को दिया।
तकनीक से मिला मरीजों को जीवनदान डॉक्टरों के अनुसार, की-होल सर्जरी के माध्यम से किडनी ट्यूमर और किडनी की नली की गंभीर इंजरी जैसे जटिल मामलों का सफल उपचार किया गया।
इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें मरीजों को न्यूनतम दर्द, बहुत कम ब्लीडिंग और बेहद तेज रिकवरी का अनुभव होता है। पारंपरिक सर्जरी की तुलना में छोटे चीरे लगने के कारण मरीज जल्द अपने सामान्य जीवन में लौट पा रहे हैं। शैल्बी हॉस्पिटल की यह सफलता क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।