भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और वैवाहिक विवादों को लेकर सुर्खियों में है।
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही तकरार अब एक नए मोड़ पर आ गई है। हाल ही में ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसे उनके पति पवन सिंह पर सीधे निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर झलका ज्योति का दर्द
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे काफी शालीन अंदाज में नजर आ रही हैं। लेकिन वीडियो से ज्यादा उसके बैकग्राउंड म्यूजिक और कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो के पीछे जो शायरी सुनाई दे रही है, उसके बोल कुछ इस तरह हैं:
“दिल में अब कोई ख्याल भी नहीं है, तेरे जाने का मलाल भी नहीं है। मुंतजिर मैं था जो तेरे आने का, अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है।”

इस वीडियो के साथ ज्योति ने एक सशक्त कैप्शन भी लिखा, “मुझे खुद पर गर्व है। मैंने दिल को दिल ही रहने दिया, उसे बाजार नहीं बनाया।” हालांकि ज्योति ने इस पोस्ट में कहीं भी पवन सिंह का नाम नहीं लिया है, लेकिन नेटिजन्स का मानना है कि यह इशारा सीधे तौर पर उनके टूटे हुए रिश्ते और पवन सिंह की ओर है।
