दिनेश सहारा फाउंडेशन द्वारा ‘ग्रीन गोल्ड डे’ मनाया गया ,जिसके अंतर्गत पितृ पर्वत पर वृक्षारोपण किया गया जहाँ स्वयंसेवकों और प्रकृति प्रेमियों ने मिलकर 1,000 से अधिक पौधे लगाए और हरित भविष्य का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. सहारा ने गौ सेवा भी की, जो सतत विकास, पारिस्थितिक संतुलन और सनातन मूल्यों के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है। सेवा गतिविधियों में उनके साथ श्री सुरेश सहारा , श्री नितेश सहारा , श्री मनीष सहारा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।
शाम को आयोजित ‘ग्रीन गोल्ड वॉकाथॉन’ में इंदौर के युवाओं, परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों ने 3 किलोमीटर की पदयात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छ भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था। इस दौरान पर्यावरण और समाज सेवा में योगदान देने वाले श्री रंजन नेगी, श्री सुरेश एमजी, श्री प्रियंशु कुमाथ, श्री सुधींद्र मोहन शर्मा, डॉ. जगदीश यादव और श्री पुनीत पांडे को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम का समापन “Walk to Heal, Sing to Feel” थीम पर आधारित भजन क्लबिंग सत्र के साथ हुआ, जिसने भक्ति, आत्मचिंतन और एकजुटता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में डॉ. दिनेश सहारा ने कहा, “मेरे लिए हरा रंग सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि जीवन रेखा है। वृक्षारोपण, गौ सेवा या सामूहिक भजन—ये सब प्रकृति और ईश्वर से जुड़ने के माध्यम हैं। सच्चा उत्सव सेवा, साझेदारी और जीवन के संरक्षण में है।” युवाओं और नागरिकों को सतत विकास, सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करता है।