Share Market: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। कल की शानदार तेजी के बाद, आज यानी 6 मार्च को बाजार फिर से लाल निशान में लौट आया है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक (0.65%) की गिरावट के साथ 79,500 के स्तर पर आ गया है। वहीं, निफ्टी भी 150 अंकों (0.60%) की कमजोरी के साथ 24,600 पर कारोबार कर रहा है।
सेक्टरवार गिरावट और वैश्विक दबाव बाजार में गिरावट का मुख्य कारण बैंकिंग, रियल्टी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में हो रही बिकवाली है। वैश्विक संकेतों की बात करें तो अमेरिकी बाजारों में 5 मार्च को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जहाँ डाउ जोन्स 785 अंक टूटकर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख है; जहाँ जापान और चीन के बाजार हरे निशान में हैं, वहीं साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.50% से अधिक गिर चुका है।
कल की बढ़त पर फिरा पानी गौरतलब है कि कल (5 मार्च) सेंसेक्स ने 900 अंकों की छलांग लगाकर 80,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार किया था। हालांकि, आज की गिरावट ने उस बढ़त को सीमित कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते बाजार में यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है।