लगातार गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की कीमतें स्थिर, खरीदनें से पहले जानें आज का लेटेस्ट रेट

भारत में कई दिनों तक गिरावट के बाद 7 मार्च को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के संकेत मिलने के बाद देशभर के सर्राफा बाजारों में भी सोने के दाम बढ़ गए। इसका असर 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कीमतों में हलचल का असर भारतीय बाजार पर भी तेजी से पड़ता है, इसलिए हालिया बढ़त को उसी का परिणाम माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में आई तेजी का सीधा असर घरेलू बाजारों में देखने को मिला। वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 5,120 डॉलर प्रति औंस के स्तर के पार पहुंच गई, जिसके बाद भारत में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। वहीं Multi Commodity Exchange of India (MCX) में शुक्रवार के कारोबारी सत्र के बाद सोने का भाव लगभग 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास स्थिर देखा गया। अंतरराष्ट्रीय संकेत मजबूत होने से निवेशकों का रुझान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार हाल के दिनों में डॉलर इंडेक्स मजबूत होने और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के कारण सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ था। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से वैश्विक स्तर पर महंगाई की आशंका भी बढ़ी है। इन परिस्थितियों का असर कीमती धातुओं के बाजार पर पड़ता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोने में फिर से तेजी आई है।

24 कैरेट सोने की कीमत में 7 मार्च को उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई। 10 ग्राम सोना 2,510 रुपये महंगा होकर 1,63,640 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह 100 ग्राम सोने का भाव 25,100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 16,36,400 रुपये दर्ज किया गया। इसके अलावा 8 ग्राम सोने की कीमत 2,008 रुपये बढ़कर 1,30,912 रुपये हो गई, जबकि 1 ग्राम सोने का भाव 251 रुपये बढ़कर 16,364 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इससे पहले 2 मार्च से 6 मार्च के बीच सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई थी और इस दौरान 10 ग्राम सोना करीब 11,000 रुपये तक सस्ता हो गया था।

22 कैरेट सोने की कीमतों में भी शनिवार को तेज बढ़त देखी गई। 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2,300 रुपये बढ़कर 1,50,000 रुपये हो गया। वहीं 100 ग्राम सोने की कीमत 23,000 रुपये बढ़कर 15,00,000 रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा 8 ग्राम सोने का भाव 1,840 रुपये बढ़कर 1,20,000 रुपये हो गया, जबकि 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 230 रुपये की बढ़त के साथ 15,000 रुपये दर्ज की गई।

18 कैरेट सोने के दाम में भी अच्छी तेजी देखी गई। 10 ग्राम 18 कैरेट सोना 1,880 रुपये महंगा होकर 1,22,730 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 100 ग्राम सोने की कीमत 18,800 रुपये बढ़कर 12,27,300 रुपये हो गई। इसी तरह 8 ग्राम सोने का भाव 1,504 रुपये बढ़कर 98,184 रुपये तक पहुंच गया, जबकि 1 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत 188 रुपये की बढ़त के साथ 12,273 रुपये दर्ज की गई।

इंदौर और भोपाल के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 16,370 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना करीब 15,005 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना लगभग 12,278 रुपये प्रति ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है।

सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। भारत में चांदी का भाव लगभग 285 रुपये प्रति ग्राम और 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है। इसके अनुसार 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,850 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 28,500 रुपये दर्ज किया गया। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले चांदी के दाम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला।

देश के प्रमुख शहरों में भी चांदी की कीमत लगभग समान स्तर पर बनी हुई है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,850 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी की कीमत करीब 2,85,000 रुपये दर्ज की गई। वहीं चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी थोड़ी महंगी है, जहां 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग 2,900 रुपये और 1 किलोग्राम का भाव करीब 2,90,000 रुपये बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों के रुझान के आधार पर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।