इंदौर में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा: पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की पोती के विवाह में शामिल होंगे कई वीआईपी

Indore News: इंदौर आज देश के प्रतिष्ठित राजनेताओं और गणमान्य अतिथियों की मेजबानी कर रही है। अवसर है असम, तमिलनाडु और पंजाब के पूर्व राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की पोती उपासना के विवाह समारोह का।
बायपास स्थित होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस में आयोजित इस भव्य समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुँचेंगे।
उपासना का विवाह इंदौर के प्रसिद्ध लोहा कारोबारी अजय खंडेलवाल के सुपुत्र संकेत के साथ संपन्न हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल वैवाहिक कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शहर के प्रशासनिक गलियारों में काफी हलचल है। दिग्गजों की इस मौजूदगी ने समारोह को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बना दिया है।