इंदौर में महिलाओं की कमान वाला भारत का पहला वेयरहाउस शुरू, L’Oréal India और Mahindra Logistics की अनोखी पहल

इंदौर, मार्च 06, 2026: जानी-मानी सौंदर्य प्रसाधान कंपनी, L’Oréal इंडिया और भारत के सबसे बड़े एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाताओं में से एक, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी तरह का पहला वेयरहाउस लॉन्च करने के लिए भागीदारी की है, जिसका परिचालन पूरी तरह से महिलाएं करेंगी। यह इकाई कार्य बल भागीदारी में बड़ा बदलाव लेकर आ रही है, जहां महिलाएं ही पूरे वेयरहाउस को चालएंगी और इससे भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की परिचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

यह पहल, लॉजिस्टिक्स में हुए बड़े ढांचागत बदलावों पर आधारित है, जिसमें महिलाओं को परिचालन के लिए सशक्त बनाकर ऐसी ज़िम्मेदारियां दी जाती, जिनका सीधा व्यावसायिक प्रदर्शन पर असर होता है। इससे उन क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है, जहां महिलाओं की कम मौजूदगी रही है और लॉजिस्टिक्स परितंत्र में आवश्यक भूमिकाओं में लैंगिक संतुलन बढ़ता है। टीम ने आत्म रक्षा, पॉश दिशानिर्देश, आग से सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों में काफी प्रशिक्षण लिया है, जो उनकी नेतृत्व की भूमिका को ध्यान में रखकर तैयार किए गए थे। L’Oréal इंडिया ने इस इकाई के लॉन्च के साथ, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के साथ मिलकर समावेशी, डिजिटल सक्षम और भविष्य के लिए तैयार आपूर्ति श्रृंखला समाधान तैयार करने पर अपना ध्यान बढ़ाया है।

यह इकाई मध्य भारत में वितरण का समर्थन करती है, जिससे जबलपुर, भोपाल, इंदौर, सिंगरौली, सागर, रतलाम, बीना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सतना, रीवा, शहडोल, बैतूल, हरदा, दमोह, शिवपुरी, नीमच और खरगोन जैसे विशिष्ट बाज़ारों में सामानों की गतिविधि अनुकूल रहती है। यह लॉरियल के विशाल पोर्टफोलियो के लिए तेज़ रिप्लेनिशमेंट साइकिल, कम ट्रांज़िट टाइम और बेहतर सेवा निरंतरता के ज़रिए क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाता है। यह वेयरहाउस उनकी उत्पाद लाइन की बड़ी श्रृंखला को व्यवस्थित फुलफिल्मेंट ढांचे के तहत इकट्ठा कर इनका प्रबंधन करता है और इसे महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के आंतरिक वेयरहाउस प्रबंधन प्रणाली से मदद मिलती है, जो वास्तविक समय के आधार पर दृश्यता (विज़िबिलिटी), सटीकता और परिचालन अनुशासन प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैनात किया गया है। यह प्लेटफॉर्म लॉरियल की वितरण संबंधी ज़रूरतों के साथ आसानी से जुड़ता है, जिससे मज़बूत इन्वेंट्री नियंत्रण, बेहतरीन कार्य प्रवाह (वर्कफ्लो) और निरंतर सटीक सेवा संभव होती है।

L’Oréal इंडिया के आपूर्ति श्रृंखला निदेशक, अरुण सरवनकुमार ने कहा, “महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के साथ भागीदारी में, पूरी तरह महिलाओं द्वारा परिचालित पहला वेयरहाउस तैयार करना, लॉरियल इंडिया के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। यह कार्यस्थल पर लैंगिक समानता, महिलाओं को बराबरी के मौके प्रदान करने और हमारे समुदाय में साझा मूल्य तैयार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। मूल्य श्रृंखला में सही मायने में सबको साथ लेकर चलने वाली विविधता भरी टीमें बनाना हमारी सफलता के लिए बहुत ज़रूरी है, और यह पहल उस दृष्टिकोण को हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम है।”

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, हेमंत सिक्का ने इस पहल पर अपनी टिप्पणी में कहा, “भारत की आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार हो रहा है और अपेक्षाकृत अधिक जुड़ रही है, मुख्य परिचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से मज़बूत और अधिक सक्षम लॉजिस्टिक्स नेटवर्क बनाने के लिए आवश्यक प्रतिभा पूल बढ़ रहा है। महिंद्रा लॉजिस्टिक्स और L’Oréal इंडिया ने महिलाओं के लिए अवसर बढ़ाने के लिए माहौल तैयार कर लंबे समय से चले आ रहे नियमों को चुनौती देने के लिए हाथ मिलाया है। हमारा वेयरहाउस सीधे तौर पर L’Oréal इंडिया के अपने परिचालन में समावेश और विविधिता के लक्ष्य का समर्थन करता है और इससे एक आम विश्वास स्पष्ट होता है कि समावेशी टीमें बेहतर प्रदर्शन और नवोन्मेष को बढ़ावा देती हैं।”