फरमान से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितनी कमाई करती है वायरल गर्ल

महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनने वाली मोनालिसा भोंसले आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (महेश्वर) की रहने वाली मोनालिसा अपनी सादगी और संघर्ष की कहानी से लाखों दिलों को जीत रही हैं। आइए जानते हैं उनकी जाति, शिक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
जाति और पारिवारिक पृष्ठभूमि
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोनालिसा की निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा रही। मोनालिसा बंजारा जाति से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में अपनी जड़ों पर गर्व जताते हुए अपनी जाति के बारे में खुलकर बात की है।
शिक्षा: अभावों के कारण छूटा स्कूल
मोनालिसा की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, वे औपचारिक रूप से पढ़ी-लिखी नहीं हैं। उनके परिवार ने साझा किया कि जब वे 4 साल की थीं, तब उनका दाखिला स्कूल में कराया गया था, लेकिन घर की तंगहाली और आर्थिक तंगी के चलते वे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाई।

हालांकि, स्कूली शिक्षा न होने के बावजूद उनका जनरल नॉलेज (GK) काफी अच्छा है और वे बातचीत के दौरान अंग्रेजी के कुछ शब्दों का बखूबी इस्तेमाल कर लेती हैं। खास बात यह है कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा, जिन्होंने उन्हें फिल्म ऑफर की है, अब उन्हें खुद पढ़ा रहे हैं ताकि भविष्य में उन्हें कोई दिक्कत न हो।
कितना है बैंक बैलेंस?
जब एक इंटरव्यू में मोनालिसा से उनकी कमाई और बैंक बैलेंस को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही सादगी भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा से थोड़ा-बहुत आ रहा है। अगर लोगों की बात सच हुई, तो करोड़ों-अरबों भी आ जाएं तो अच्छा है।”
हालाकि उन्होंने कोई निश्चित आंकड़ा नहीं बताया, लेकिन जिस तरह से उन्हें विज्ञापनों और फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, यह कहना गलत नहीं होगा कि वे अब लाखों में कमाई कर रही हैं।