इंदौर में कल 15 मार्च को CM यादव का दौरा अचानक निरस्त हुआ: दशहरा मैदान में होने वाला ‘गौ सेवक सम्मेलन’ भी टला

Indore News: इंदौर के दशहरा मैदान में कल, 15 मार्च को एक भव्य राज्य स्तरीय ‘मैत्री कार्यकर्ता एवं गौ सेवक सम्मेलन’ आयोजित होने वाला था। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से गौ सेवकों के जुटने की उम्मीद थी।
आयोजन स्थल पर आज टेंट भी लग चुके थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आना निरस्त हो गया है। करीबी सूत्रो के मुताबित कहा जा रहा है कि कल सीएम यादव को राजनीनैतिक या अनिवार्य कारणों से गुजरात दौरे पर जाना है। 
हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी गौ सेवक सम्मेलन की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।