PNG ज्वेलर्स ने किया ₹10,000 करोड़ के रेवेन्यू का आंकड़ा पार; गुढ़ी पाड़वा पर बिक्री में 38% का उछाल

Indore News: पी.एन.गाडगीळ ज्वेलर्स इंदौर ने आर्थिक वर्ष 2025-26 में 10,000 कोटी रूपये के रेव्हेन्यू का पड़ाव हासिल किया है। यह उपलब्धि व्यवसाय में गति की मजबूत दर्शाती है। साथ ही गुढी पाड़वा के शुभ अवसर पर कंपनी ने 170.7 करोड़ रुपये की बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है।
सोने का विभाग रेव्हेन्यू वृद्धि के लिए मुख्य चालक रहा है, जिसके रेव्हेन्यू में वर्षागणिक 35 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही हीरे और चांदी के विभाग में क्रमशः 61 प्रतिशत और 118 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है।

PNG ज्वेलर्स के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा कि, 10,000 करोड़ रुपये के रेव्हेन्यू का आंकड़ा पार करना हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण क्षण है और यह पड़ाव पार करना हमारी लंबे समय से रही आकांक्षा थी। यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारे कर्मचारियों के निरंतर समर्पण का प्रमाण है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
गुढी पाडवा हमारे लिए हमेशा से एक महत्वपूर्ण त्योहार रहा है। इस वर्ष सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद सभी बाजारों में ग्राहकों का जोरदार प्रतिसाद मिला है, जिससे 170.7 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। यह हमारे ब्रांड की मजबूती और विभिन्न श्रेणियों व बाजारों में हमारी निरंतर सफलता को दर्शाता है। 
हम इस कामगिरी को इसी तरह से आगे भी बनाए रखने के लिए आशावादी है। अभी शुरू हुए शादियों का सीजन, नए बाजारों में विस्तार और आकर्षक डिज़ाइन व बेहतर मूल्य प्रदान करने पर हमारा सातत्यपूर्ण ध्यान के चलते हम वित्तीय वर्ष की समाप्ति सफलतापूर्वक करने के लिए तैयार है।