Indore News: भारतीय जनता पार्टी इंदौर जिला ग्रामीण के नए और आधुनिक कार्यालय के निर्माण की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। नवीन कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, विधायक उषा ठाकुर और प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पार्टी नेताओं ने इस कदम को संगठन की मजबूती के लिए मील का पत्थर बताया। नया कार्यालय ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए केंद्र बिंदु बनेगा, जहाँ से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को गति दी जाएगी।