Ujjain News: धर्म और आध्यात्म की नगरी उज्जैन में आज बुधवार सुबह बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। अपनी आगामी फिल्म की सफलता और देश की खुशहाली की कामना लेकर अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
भक्ति में लीन दिखे सितारे
सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे इन सितारों ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव का जाप किया। अक्षय और टाइगर पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी साझा की।


