Indore News: इंदौरवासियों के लिए यह वीकेंड और भी खास और उत्साह से भरपूर होने वाला है, क्योंकि Phoenix Citadel Mall लेकर आ रहा है एक अनोखा संगीतमय अनुभव। आज मॉल में आयोजित होने जा रहा है राधिका दास कीर्तन कॉन्सर्ट, जो मंत्र, संगीत और सामूहिक भक्ति का एक अद्भुत संगम पेश करेगा।
यह केवल एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक ऐसा आध्यात्मिक अनुभव है जो लोगों को एकजुट करते हुए ऊर्जा, शांति और जुड़ाव का अनुभव कराएगा। पवित्र ध्वनियों और कालातीत मंत्रों के साथ यह शाम रिदम, स्पिरिचुअलिटी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाली है।
राधिका दास लंदन-आधारित कीर्तन आर्टिस्ट, भक्ति योग शिक्षक और पॉडकास्ट होस्ट हैं, जिन्होंने दुनिया भर के 30 से अधिक शहरों में कीर्तन और भक्ति योग सेशंस के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ा है। उनकी प्रस्तुति में भक्ति परंपरा की गहराई, सादगी और आत्मीयता का अनूठा मेल देखने को मिलता है। शो के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध हैं।
रविवार को ‘लालटेन’ समर म्यूज़िक फेस्ट के साथ दोगुना होगा उत्साह
इसके साथ ही, 5 अप्रैल (रविवार) को आयोजित होगा इंदौर का पहला समर म्यूज़िक फेस्ट ‘लालटेन’, जिसे Udte Kabootar द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फेस्टिवल म्यूज़िक, आर्ट, फूड और फन का एक परफेक्ट समर एक्सपीरियंस लेकर आएगा।
इस फेस्ट में शामिल होंगे:
Battle of the Bands – इंदौर की टॉप 5 बैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबला
FREE Pottery Session – सभी के लिए मुफ्त पॉटरी अनुभव
Summer Carnival – यूनिक शॉपिंग स्टॉल्स और समर वाइब्स
Food & Drinks Zone – डिस्काउंटेड रेट्स पर फूड, कॉकटेल्स और बीयर गार्डन
25+ Art Activities
Live Games & Exciting Prizes
Live Artist Performances
म्यूज़िक, स्पिरिचुअलिटी, आर्ट और एंटरटेनमेंट के इस अनोखे संगम के साथ, फीनिक्स सिटाडेल इस वीकेंड इंदौर का सबसे happening डेस्टिनेशन बनने जा रहा है।