‘भूत बंगला’ में फिर दिखेगी अक्षय-तब्बू की जोड़ी: 25 साल बाद साथ आने पर प्रियदर्शन ने खोला राज! बताया क्यों रहे दूर

Mumbai News: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और वर्सेटाइल एक्ट्रेस तब्बू की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है, और हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
भूत बंगला' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय-तब्बू की मस्ती, 25 साल बाद साथ आए  तो हुई जबरदस्त तांग खिंचाई | Bhooth Bangla Akshay and Tabu Fun Filled  Antics A Hilarious Session of
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय, तब्बू और निर्देशक प्रियदर्शन ने हंसी-मजाक के बीच उन सवालों के जवाब दिए, जो पिछले ढाई दशकों से प्रशंसकों के मन में थे।
एक ही बाइक से जाते थे डांस क्लास
इवेंट के दौरान पुरानी यादें ताजा करते हुए तब्बू और अक्षय ने बताया कि उनका रिश्ता करियर शुरू होने से भी पहले का है। तब्बू ने खुलासा किया कि संघर्ष के दिनों में वे दोनों एक ही डांस क्लास जाते थे। अक्षय अपनी बाइक पर तब्बू को लिफ्ट देते थे और दोनों साथ में प्रैक्टिस के लिए पहुंचते थे।

तबू को याद है कि 39 साल पहले अक्षय कुमार उन्हें बाइक पर डांस क्लास ले जाया  करते थे, और आज भी वह सुबह 4 बजे उठने की जिद रखती हैं।

तब्बू ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अक्षय मेरी जिंदगी से किसी भूत की तरह अचानक गायब हो गए थे, शायद इसीलिए हम इतने सालों तक साथ काम नहीं कर पाए।” इस पर अक्षय ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, “मैं कहीं गायब नहीं हुआ था, और मैं भूत तो बिल्कुल नहीं हूँ!”
प्रियदर्शन का बड़ा खुलासा: ‘परेशान आज भी उतना ही करती है’
फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन, जिन्होंने इस जोड़ी के साथ कल्ट क्लासिक फिल्म ‘हेरा फेरी’ बनाई थी, ने 25 साल बाद दोनों के साथ काम करने पर दिलचस्प बात कही। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “मेरे लिए इन दोनों में कुछ नहीं बदला है। तब्बू आज भी मुझे उतना ही परेशान करती है, जितना पहले किया करती थी। मैंने इनके साथ 8 फिल्में की हैं। बस फर्क सिर्फ इतना आया है कि अब दोनों के सिर के बाल सामने से थोड़े कम हो गए हैं।”
क्यों लगा 25 साल का वक्त?
अक्षय कुमार ने साफ किया कि ‘हेरा फेरी’ के बाद उन्हें ऐसी कोई स्क्रिप्ट ही नहीं मिली, जो दोनों के टैलेंट के साथ न्याय कर सके। अक्षय ने कहा, “तब्बू अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी थीं, मैं अपनी फिल्मों में और प्रियदर्शन सर अपनी दुनिया में। लेकिन ‘भूत बंगला’ की कहानी सुनते ही हमें लगा कि यह वही फिल्म है जिसके लिए हमने इतना लंबा इंतजार किया।”
एकता कपूर और अक्षय कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी का एक अनोखा मिश्रण होने वाली है। अक्षय के अतरंगी अंदाज और तब्बू की शानदार टाइमिंग को एक बार फिर साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।