IPL 2026 में बिहार के लाल का जलवा:15 साल के वैभव ने बुमराह को पहली गेंद पर बाउंड्री के पार भेजा

Indore News: आईपीएल 2026 के सबसे कम उम्र के बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में धूम मचा रखी है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे है।
उन्होंने आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड दर्ज करते हुए बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ विस्फोटक पारियां खेली हैं और सबसे कम पारियों में 30 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।1.10 करोड़ में खरीदे गए वैभव 5 सबसे कम उम्र के सनसनीखेज खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विश्व स्तरीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर सिक्स मारकर वैभव ने सभी को हैरत में डाल दिया।
यह कोई साधारण घटना नहीं थी, क्योंकि विश्व क्रिकेट के अच्छे से अच्छे बल्लेबाज को टॉप रेकिंग वाले बुमराह जैसे घातक गेंदबाज को फेस में परेशानी आती है और इसने तो बुमराह कों ऐसा मारा वे नए गेंदबाज हो। दूसरी और बुमराह की पहली गेंद पर सिक्स मारने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जबरदस्त रूप से वायरल हो रहा है। वैभव का यह सिक्स उनके ओपनर साथी यशस्वी जायसवाल की 77 रनों की पारी से काफी भारी था।
पहली ही गेंद पर छक्का खाने के बाद क्या बोले जसप्रीत बुमराह –
मैंने वैभव सूर्यवंशी को पहले भी शानदार क्रिकेट खेलते हुए देखा था, लेकिन उसने मेरे पहले ही बॉल पर ही छक्का जड़ दिया। अभी तक मेरे सामने बल्लेबाज अपना विकेट बचाते थे, मगर सूर्यवंशी मुझे ही रन बनाने के लिए पीट रहा है। इतनी कम उम्र में आत्मविश्वास कम ही देखने को मिलता है। भारत को टी 20 क्रिकेट के लिए सच में एक हीरा मिला है।