छत्तीसगढ़ में UCC को हरी झंडी: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, महिलाओं को रजिस्ट्री में मिलेगी 50% छूट

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का फैसला किया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि यह कानून प्रदेश में सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देगा।
कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:
  • महिला सशक्तिकरण: महिलाओं के नाम पर होने वाली संपत्ति की रजिस्ट्री पर अब 50% की भारी छूट दी जाएगी।
  • सैनिकों को सम्मान: भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को ₹25 लाख तक की संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क में विशेष रियायत का लाभ मिलेगा।
  • रेत खनन: पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश के सैंड माइनिंग (रेत खनन) नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है।
इन फैसलों को साय सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति के तहत एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।