उज्जैन: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन बुधवार को भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
भस्म आरती के बाद दिव्य दर्शन
रवि किशन सुबह होने वाली दिव्य भस्म आरती के ठीक बाद मंदिर प्रांगण पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव का ध्यान किया। इसके बाद चांदी द्वार से ज्योर्तिलिंग के दर्शन करते हुए जल अर्पित किया। मंदिर में रहने के दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में रमे नजर आए और निरंतर ‘महाकाल’ के नाम का जाप करते रहे।

गोरखपुर की खुशहाली की कामना
मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा:
“बाबा महाकाल के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। उनकी ऊर्जा और दिव्यता अद्भुत है।”