Breaking News: राजा रघुवंशी हत्याकांड; आरोपी सोनम को मिली जमानत,भाई विपिन ने की पुष्टि

Indore News: इंदौर शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ आया है। राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपियों में से एक, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। इस जानकारी की पुष्टि मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है।
विपिन रघुवंशी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को जमानत दी गई है। फिलहाल इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि आरोपी सोनम रघुवंशी को कितने दिन के लिए जमानत दी गई है। ज्ञात हो कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से ही पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही थी और सोनम रघुवंशी सहित अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और रघुवंशी परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है।
फिलहाल, जमानत मिलने के बाद अब इस मामले की आगामी अदालती सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पुलिस ने केस में अपनी चार्जशीट पहले ही दाखिल कर दी है, और परिवार को उम्मीद है कि उन्हें भविष्य में उचित न्याय मिलेगा।

खबर अपडेट की जा रही है…..