LinkedIn Top Companies 2026: करियर ग्रोथ के लिए इन्फोसिस बनी भारत की नंबर-1 कंपनी! देखें टॉप 25 की पूरी लिस्ट

LinkedIn Top Companies List 2026: अगर आप एक ऐसी नौकरी की तलाश में हैं जहाँ न केवल अच्छी सैलरी मिले, बल्कि आपके करियर को नई ऊँचाइयाँ भी मिलें, तो लिंक्डइन की ताजा रिपोर्ट आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) ने साल 2026 के लिए भारत की ‘टॉप कंपनियों’ की अपनी 10वीं सालाना लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

करियर विकास में इन 5 कंपनियों का रहा दबदबा

लिंक्डइन की इस सूची में उन 25 बड़ी कंपनियों को जगह दी गई है, जो अपने कर्मचारियों को बेहतरीन करियर ग्रोथ के अवसर प्रदान करती हैं। टॉप 5 कंपनियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. इन्फोसिस (Infosys)

  2. एक्सेंचर (Accenture)

  3. अमेजन (Amazon)

  4. जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase)

  5. एसएपी (SAP)

10 नई कंपनियों की एंट्री, टेक सेक्टर का बोलबाला

साल 2026 की इस लिस्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10 नई कंपनियों ने अपनी जगह बनाई है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, एचपी और सैंडिस्क मार्वेल जैसी टेक दिग्गज शामिल हैं। यह बदलाव संकेत देता है कि टेक्नोलॉजी और कंसल्टिंग सेक्टर में करियर के नए और बेहतर मौके लगातार पैदा हो रहे हैं।

बेंगलुरु और हैदराबाद बने ‘टैलेंट हब’

भर्ती केंद्रों की बात करें तो बेंगलुरु अभी भी भारत के सबसे बड़े टैलेंट हब के रूप में अपनी बादशाहत बरकरार रखे हुए है। इसके बाद हैदराबाद का स्थान आता है। साथ ही दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगर भी प्रमुख भर्ती केंद्रों के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

डिग्री के साथ ‘सॉफ्ट स्किल्स’ भी जरूरी

अब कंपनियां केवल टेक्निकल ज्ञान के भरोसे भर्ती नहीं कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एआई (AI) के बढ़ते दौर में कंपनियां अब उन स्किल्स को अधिक महत्व दे रही हैं जिन्हें मशीनें आसानी से रिप्लेस नहीं कर सकतीं। इनमें शामिल हैं:

  • बेहतरीन कम्युनिकेशन (बातचीत की कला)

  • टीमवर्क और क्रिटिकल थिंकिंग

  • प्रॉब्लम सॉल्विंग (समस्या सुलझाने की क्षमता)

अगर आप भी आने वाले समय में एक बेहतर करियर की योजना बना रहे हैं, तो इन कंपनियों और इन स्किल्स पर ध्यान देना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।