भिंड किसान मोर्चा अध्यक्ष को काफिला ले जाना पड़ा मंहगा, नियुक्ति हुई निरस्त

इंदौर। भिंड में सैकड़ो वाहनों के साथ काफिला निकलना महंगा पड़ा। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सजन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है।

पीएम मोदी ने पश्चिमी देशों में चल रहे युद्ध के चलते ईधन का प्रयोग कम करने का आह्वान किया था। जिसके बाद जहां सीएम मोहन यादव ने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या घटा दी। लेकिन भिंड में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर पद पर सजन सिंह यादव की नियुक्ति मिलने पर वह सैकड़ों वाहनों का काफिला लेकर निकले जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैंमत खंडेलवाल ने मोदी के आदेश की अवहेलना करने पर किसान मोर्चा के भिंड जिला अध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त कर दी है।