जब महापौर उतरे दोपहिया पर – पुष्यमित्र भार्गव की पहल से इंदौर में शुरू हुआ नया अभियान!

इंदौर। प्रधानमंत्री के आह्वान को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में पुष्यमित्र भार्गव ने एक प्रेरणादायी पहल की है। अब वे विशेष परिस्थितियों को छोड़कर हर शुक्रवार अपनी कार को विराम देंगे और दोपहिया वाहन से ही शहरभर के कार्यालयीन कार्यों का संचालन करेंगे।

इसी संकल्प के तहत  महापौर पुष्यमित्र भार्गव पूरे शहर में दोपहिया वाहन से भ्रमण करते हुए अपने सभी शासकीय एवं कार्यालयीन दायित्व निभा रहे हैं। उनकी यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है, बल्कि ईंधन बचत और ट्रैफिक नियंत्रण की दिशा में भी एक सकारात्मक उदाहरण बन रही है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौरवासियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि —
“सप्ताह में एक दिन अपनी कार को आराम दें, दोपहिया वाहन अपनाएँ और शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने में सहभागी बनें। छोटी-सी पहल, बड़ा बदलाव ला सकती है।”

उन्होंने नागरिकों से इस अभियान को रोमांचक जनभागीदारी का रूप देने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति सप्ताह में केवल एक दिन कार छोड़ दे, तो इंदौर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में देश के लिए मिसाल बन सकता है।