इन्दौर। भूजल स्तर घटने के कारण शहर के आधे से ज्यादा बोरिंग सुखने या उनमें पानी आना कम होने से नागरिकों को परेशानी या कठिनाई नही हो इसके लिए निगम द्वारा नर्मदा टंकियों से जल प्रदाय के साथ-साथ निजी अनुबंधित 616 (किराए पर लिए) एवं नगर निगम के 79 टैंकरों के माध्यम से क्षेत्रों में जलप्रदाय किया जा रहा है। इन टैंकरों पर निगम द्वारा निशुल्क जल वितरण के स्टीकर भी लगाये गये है।
जल प्रदाय करने के बदले में यदि किसी व्यक्ति ड्रायव्हर, हेल्पर, क्लीनर या अन्य द्वारा रुपये की मांग की जाती है या इन टैंकरों से कोई व्यक्ति पानी बेचता या खरीदता है तो नागरिक उसकी शिकायत दूरभाष नंबर 9244998811 या नगर निगम के कन्ट्रोल रुम नंबर +91888985520 या निगम के 311 एप पर करें, जिससे संबंधित के विरुद्ध तुरन्त कार्यवाही की जा सकें।
आयुक्त सिंघल ने बताया कि, नागरिकों की सुविधा हेतु शहर में निगम के प्रत्येक झोन एवं झोन में आने वाले प्रत्येक वार्ड में टैंकर जल प्रदाय हेतु उपलब्ध कराये गये, टैंकर की सूची जिसमें झोन क्रमांक, वार्ड क्रमांक, टैंकर (वाहन) का नम्बर, एजेन्सी का नाम, आॅनर/ड्रायव्हर का नाम एवं मोबाईल नम्बर दिये गये है,निजी अनुबंधित 616 (किराए पर लिए) टैंकरों की सूची अनुलग्न की गई है।
आयुक्त सिंघल द्वारा नागरिकों से अपील की है कि, आपके वार्ड में जो टैंकर/वाहन आवंटित किया गया है उससे निशुल्क जल वितरण किया जाना है। जल वितरण के लिए निगम द्वारा कोई शुल्क नही लिया जाता है । यदि कोई टैंकर से पानी देने के लिए रुपये की मांग करे या पानी बेचते अथवा खरीदता है तो उसकी सूचना/शिकायत टैंकर पर उल्लेखित दूरभाष नंबर या 311 एप पर अवश्य करें, ताकि निगम द्वारा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जा सकें।