वर्षा जल संचयन प्रणाली(वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम)लगाने वाले भवनों को मिलेगी 10% संपत्ति कर में छूट- महापौर

इंदौर। नगर निगम इंदौर ने वर्षा जल का संरक्षण करने की दिशा में एतिहासिक कदम उठाया है। महापौर ने शहरवासियों को सौगात देते हुए उन घरों को संपत्तिकर में छूट देन का ऐलान किया है।

जिन घरों में वर्षो जल संचयन के लिए सिस्टम लगाया जाएगा। इन घरों को  छूट का लाभ केवल भवन अधिकारी/भवन निरीक्षक द्वारा स्थल निरीक्षण, परीक्षण एवं प्रमाणन के बाद ही दिया जाएगा। साथ ही, यदि वर्षा जल संचयन प्रणाली भविष्य में बंद पाई जाती है या संचालित नहीं होती है, तो आगामी वित्तीय वर्ष से कर छूट स्वतः समाप्त कर दी जाएगी।