इंदौर। राजकुमार हिरानी भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिनका रिकॉर्ड लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने का रहा है। अपनी फिल्मों से कई रिकॉर्ड बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब अपनी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के साथ एक और इतिहास रच दिया है। यह सीरीज जियोहॉटस्टार की अब तक की सबसे बड़ी स्क्रिप्टेड शो ओपनिंग बन गई है।

राजकुमार हिरानी की डेब्यू वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने इतिहास रचते हुए जियोहॉटस्टार के किसी भी स्क्रिप्टेड शो की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है। साइबर क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर का अनोखा मेल लिए यह सीरीज वीकेंड की सबसे ज्यादा बिंज-वॉच की जाने वाली सीरीज बन गई है। राजकुमार हिरानी के ओटीटी डेब्यू के साथ इस शो ने इस साल प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी ओपनिंग भी दर्ज की है। इतना ही नहीं, यह सीरीज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ समेत सात भाषाओं में ट्रेंड कर रही है, जो पूरे देश में इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है।
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के साथ राजकुमार हिरानी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। इसके साथ ही राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने थिएटर के बाद अब स्ट्रीमिंग की दुनिया में भी अपने नए सफर की शुरुआत कर दी है।