एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर पनवेल में हुआ हमला! जानिए क्या है पूरा मामला?

Mumbai News: टेलीविजन की मशहूर अदाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के पनवेल इलाके में दोनों भाई-बहन पर तौर पर हमला हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि जन्नत और अयान किसी काम के सिलसिले में पनवेल में थे, जहाँ उन पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया। खबर है कि इस घटना के दौरान दोनों को चोटें भी आई हैं। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जन्नत के लाखों प्रशंसकों के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता और हड़कंप मच गया है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि यह मामला काफी गंभीर नजर आ रहा है, लेकिन अभी तक इस पर जन्नत जुबैर, उनके परिवार या पनवेल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान (Official Statement) जारी नहीं किया गया है। फैंस और मीडिया जगत इस खबर की सच्चाई और हमले के पीछे के कारणों का इंतजार कर रहे हैं।
चाइल्ड आर्टिस्ट से स्टार तक का सफर
जन्नत जुबैर ने ‘फुलवा’ जैसे शो से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट घर-घर में पहचान बनाई थी। वे रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ और श्रद्धा कपूर की ‘लव का दी एंड’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वर्तमान में वे कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में अपनी कॉमेडी और कुकिंग स्किल्स से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। वहीं उनके भाई अयान जुबैर ने ऐतिहासिक सीरियल ‘जोधा अकबर’ में शहजादे सलीम के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की थी।