Bollywood: भारतीय सिनेमा में अब केवल एक फिल्म का जादू नहीं, बल्कि ‘फ्रेंचाइजी’ (फिल्मों की सीरीज) का बोलबाला है। दर्शक अपने पसंदीदा किरदारों को बार-बार बड़े पर्दे पर देखना पसंद कर रहे हैं, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिख रहा है।
मीडिया रिपोर्टेस और IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, कमाई के मामले में ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
बाहुबली का अटूट साम्राज्य
प्रभास स्टारर ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल सीरीज बनी हुई है। इसके पहले भाग ने ₹600.8 करोड़ और दूसरे भाग (बाहुबली 2) ने ₹1782.4 करोड़ का ऐतिहासिक कारोबार किया। री-रिलीज की कमाई को मिलाकर इसका कुल कलेक्शन ₹2435.4 करोड़ तक जा पहुंचा है।
पुष्पा और केजीएफ की चुनौती
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ सीरीज दूसरे नंबर पर है। ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा: द रूल’ ने मिलकर कुल ₹2010.4 करोड़ की कमाई की है। वहीं, यश की ‘केजीएफ’ (चैप्टर 1 और 2) ₹1388.2 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से टिकी हुई है।
टॉप फ्रेंचाइजी की पूरी लिस्ट (वर्ल्डवाइड कमाई):
फ्रेंचाइजी
कुल कमाई (करोड़ में)
बाहुबली
₹2435.4
पुष्पा
₹2010.4
केजीएफ
₹1388.2
कंतारा
₹1243
हाउसफुल (5 पार्ट्स)
₹1036.5
स्त्री
₹1024.2
रोबॉट (2.0 के साथ)
₹984.4
सिंघम
₹726
वहीं अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल’ सीरीज कॉमेडी जॉनर में सबसे सफल रही है। रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ सीरीज भी ₹700 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ इस रेस में शामिल है।
इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय दर्शकों के बीच सीक्वल और प्रीक्वल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।