जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने से चार लोगों की मौत और छह घायल हो गए। राजबाग इलाके की जोड़ घाटी में मार्ग पूरी तरह नष्ट हो गया। कई घर मलबे में दब गए। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना राहत कार्यों में जुटी है। उझ नदी खतरे के निशान पर बह रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए। वहीं, कठुआ थाना क्षेत्र के बागड़ और चांगडा गांवों तथा लखनपुर थाना क्षेत्र के दिलवान-हुतली में भी भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं, हालांकि वहां किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।