Breaking News: इंदौर में भीषण अग्निकांड: EV चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से घर में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Indore News: इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ एक इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे कुछ ही मिनटों में पूरे तीन मंजिला मकान को आग के गोले में तब्दील कर दिया।

सूत्रो के मुताबिक इस त्रासदी में शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद मृतको के परिवार को सांत्वना देने महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौके पर पहुंचे।

हादसे की मुख्य वजहें:

  • इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना काल: आग लगने के कारण घर की बिजली गुल हो गई, जिससे घर का मुख्य डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक लॉक जाम हो गया। अंदर फंसे लोग दरवाजा नहीं खोल पाए और मौत के जाल में फंस गए।

  • सिलेंडर ब्लास्ट: कार की आग ने घर में रखे गैस सिलेंडरों को चपेट में ले लिया। एक के बाद एक हुए धमाकों से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे सो रहे लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

प्रशासनिक कार्रवाई: पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में चार्जिंग पॉइंट में तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है। यह घटना आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के बीच संतुलन पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।