Global Market: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और भारतीय रुपये की कमजोरी का सीधा असर आज सराफा बाजार पर देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के बीच घरेलू स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़े बदलाव दर्ज किए गए हैं। जहां एक ओर भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 93.22 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया, वहीं कीमती धातुओं के भाव में भी भारी हलचल रही।
सोना: आरटीजीएस और नगद भाव में अंतर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,866 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद $4,666 के निचले स्तर तक आया, जो वर्तमान में $4,684 पर कारोबार कर रहा है।
नगद सोना: आज सोने का नगद भाव 1,50,500 रुपये रहा, जबकि एक दिन पूर्व यह 1,56,000 रुपये पर था।
RTGS भाव: शुद्ध सोने का आरटीजीएस भाव 1,47,300 रुपये (GST अतिरिक्त) दर्ज किया गया।
22 कैरेट: जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमत 1,35,100 रुपये आरटीजीएस (GST अतिरिक्त) रही।
चांदी: कीमतों में बड़ी गिरावट
चांदी के दामों में पिछले दिन के मुकाबले बड़ी कमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 70.84 डॉलर पर है।
नगद चांदी: आज चांदी का नगद भाव 2,37,000 रुपये रहा, जो कल 2,52,500 रुपये के ऊंचे स्तर पर था।
RTGS और टंच: चांदी आरटीजीएस में 2,36,000 रुपये और चांदी टंच 2,37,500 रुपये पर रही।
सिक्का: सराफा बाजार में चांदी के सिक्के का भाव 2,700 रुपये प्रति नग दर्ज किया गया।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान-इजराइल संघर्ष और डॉलर की मजबूती के कारण आने वाले दिनों में सराफा बाजार में यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।