सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल: सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी की कीमतों में भी बढ़त

bullion market: वैश्विक अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने नई ऊंचाइयों को छू लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहे हैं।
सोने की कीमतों में भारी उछाल
घरेलू बाजार में नगद सोना आज ₹1,44,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि एक दिन पूर्व यह ₹1,38,800 के स्तर पर था। वहीं, RTGS सोना ₹1,40,000 (GST अतिरिक्त) पर ट्रेड कर रहा है। आभूषणों के लिए उपयोग होने वाला 22 कैरेट सोना (RTGS) ₹1,28,300 के भाव पर बिक रहा है।
चांदी की चमक हुई तेज
चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखी गई है। नगद चांदी आज ₹2,26,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो पिछले दिन ₹2,14,000 थी।
  • RTGS चांदी: ₹2,27,000 प्रति किलो।
  • चांदी टंच: ₹2,26,500।
  • चांदी सिक्का: ₹2,610 प्रति नग।
अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपया
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव रहा। सोना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $4,447 के ऊंचे स्तर और $4,305 के निचले स्तर के बीच झूलता रहा। वहीं, चांदी सेंट $70.33 के हाई लेवल तक पहुंची।
विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले 93.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियों और डॉलर की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमतों में और अधिक अस्थिरता देखी जा सकती है।