इंदौर। 1978 से मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का पर्याय रहे चोइथराम हॉस्पिटल ने मरीजों के लिए नई आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया है। हॉस्पिटल ने हाई-एंड प्राइवेट और डीलक्स रूम्स का लोकार्पण करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत किया है।
आधुनिक इंटीरियर और विशाल स्पेस के साथ तैयार किए गए ये रूम्स मरीजों और उनके परिजनों को समस्त सुविधाएं मुहैया कराएंगे। इसके अलावा हॉस्पिटल ने प्रदेश की सबसे एडवांस्ड CCU कैथ लैब भी तैयार की है जो अब पूरी तरह से सेवा देने के लिए तैयार है।
नई ओपीडी और इमर्जेंसी सुविधाएं
इसी क्रम में चोइथराम हॉस्पिटल ने नई ओपीडी और इमर्जेंसी-ट्रॉमा केयर यूनिट का भी उद्घाटन किया है। ये सभी नई सुविधाएं हॉस्पिटल के निरंतर नवाचार और सबसे उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों का हिस्सा हैं।
बदलती जरूरतों के अनुसार सुविधाएं
नई यूनिट के उद्घाटन पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर (मेडिकल सर्विसेस) सुनील चांदीवाल ने कहा कि बदलते समय के साथ हॉस्पिटल की सुविधाओं और सेवाओं में बदलाव आया है। मरीजों की अपेक्षाएं भी बदली हैं।
“अब मरीज व उनके परिजन सटीक इलाज के साथ ही उच्च स्तरीय सुविधाओं की भी अपेक्षा रखते हैं। हमें प्रसन्नता है कि हमने हमेशा समय के साथ चलते हुए अपने हर मरीज को उसकी जरूरत के अनुसार इलाज और सेवाएं प्रदान की हैं।” — सुनील चांदीवाल, डायरेक्टर (मेडिकल सर्विसेस)
उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के हर विभाग में अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना के साथ ही लुक और फील में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इससे मरीजों को सर्वोत्तम विशेषज्ञता युक्त इलाज के साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
पार्किंग से डिस्चार्ज तक बेहतर अनुभव
चांदीवाल ने कहा कि पार्किंग से लेकर एडमिशन प्रक्रिया और इंश्योरेंस से लेकर डिस्चार्ज तक, हर कदम पर ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने का प्रयास किया गया है। हॉस्पिटल में 75 से अधिक अनुभवी, कुशल और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, प्रशिक्षित स्टाफ और आधुनिक उपकरण चिकित्सा सेवा को नए स्तर पर ले जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मरीज यहां रेफर किए जाते हैं। कई दशकों से लोगों का भरोसा हॉस्पिटल के साथ बना हुआ है। चोइथराम हॉस्पिटल सर्वोत्कृष्ट चिकित्सा देने के अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।