Closing Price Today: सोने-चांदी के भाव क्रैश हुए, मुनाफ़ावसूली के चलते औंधे मुंह गिरे दाम

Closing Price: इंडियन बुलियन मार्केट और MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में आज यानी 30 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से आसमान छू रही कीमतों में अचानक आई इस गिरावट की मुख्य वजह ‘प्रॉफिट बुकिंग’ (मुनाफ़ावसूली) मानी जा रही है।
बाजार में आई सुनामी: चांदी 67 हजार तो सोना 15 हजार टूटा
आज ट्रेडिंग के दौरान चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। MCX पर चांदी ₹67,000 (करीब 17%) गिरकर ₹3.32 लाख प्रति किलो के निचले स्तर पर पहुंच गई। हालाकि, निचले स्तरों पर खरीदारी आने से इसमें कुछ रिकवरी हुई और यह फिलहाल ₹3.51 लाख के आसपास कारोबार कर रही है।
सोने की बात करें तो 10 ग्राम सोने के दाम में ₹15,000 (9%) की गिरावट आई, जिससे भाव ₹1.54 लाख पर आ गया। फिलहाल सोना रिकवर होकर ₹1.64 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी के ETF में भी निवेशकों ने बिकवाली की है, जिससे वहां 23% तक की गिरावट देखी गई।
सर्राफा बाजार बनाम MCX: कीमतों का अंतर
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, रिटेल यानी सर्राफा बाजार में भी कीमतें कम हुई हैं:
  • चांदी: ₹22,825 की गिरावट के साथ ₹3,57,163 प्रति किलो।
  • सोना (24 कैरेट): ₹6,865 सस्ता होकर ₹1,68,475 प्रति 10 ग्राम।
नोट: MCX पर दाम हर सेकंड बदलते हैं क्योंकि वहां ऑनलाइन ट्रेडिंग होती है, जबकि सर्राफा बाजार में फिजिकल गोल्ड के ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज का खर्च जुड़ा होता है।
जनवरी महीने का रिपोर्ट कार्ड
गिरावट के बावजूद, साल 2026 के पहले 29 दिनों में कीमती धातुओं ने जबरदस्त रिटर्न दिया है।
  • सोना: 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1,33,195 पर था, जो अब भी करीब ₹35,000 महंगा है।
  • चांदी: दिसंबर के अंत में चांदी ₹2.30 लाख थी, जो अब तक ₹1.27 लाख महंगी हो चुकी है।
खरीदते समय बरतें सावधानी
बाजार की इस अस्थिरता के बीच विशेषज्ञों ने दो बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है:
  1. हॉलमार्किंग: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। ज्वेलरी पर अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) जरूर चेक करें।
  2. कीमत की जांच: वजन और कैरेट (24K, 22K, या 18K) के अनुसार IBJA की वेबसाइट पर रेट क्रॉस-चेक करें।
असली चांदी पहचानने के आसान तरीके
  • चुंबक टेस्ट: चांदी चुंबकीय नहीं होती।
  • बर्फ टेस्ट: चांदी पर बर्फ रखने से वह तेजी से पिघलती है क्योंकि चांदी ऊष्मा की अच्छी सुचालक है।
  • कपड़ा टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर असली चांदी काला निशान छोड़ती है।