बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी इनके तलाक की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं, तो कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों से सोशल मीडिया गरमा जाता है।
अब इस पूरे विवाद पर उनकी बेटी टीना आहूजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और स्वीकार किया है कि परिवार के लिए पिछला कुछ समय काफी तनावपूर्ण रहा है।
बेटी टीना आहूजा ने शेयर किया दर्द
हाल ही में महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर टीना आहूजा ने अपनी माँ सुनीता के यूट्यूब व्लॉग की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने परिवार के भीतर चल रहे मनमुटाव और तलाक की अफवाहों पर सीधे तौर पर बात की। टीना ने भावुक होते हुए कहा:
“पिछले दो साल हमारे लिए अच्छे नहीं रहे हैं। परिवार में काफी उथल-पुथल रही है। हम महिलाएं अक्सर दूसरों की खुशी के लिए खुद को भूल जाती हैं, इसलिए मैंने सोचा कि इस बार अपनी माँ के लिए कुछ खास करूँ।”
टीना ने इस खास मौके पर अपनी माँ को तोहफे देकर खुश करने की कोशिश की। वहीं, सुनीता आहूजा के तेवर भी बदले हुए नजर आए। गिफ्ट पाकर सुनीता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने जीवन भर अपने सभी फर्ज निभाए हैं, लेकिन अब वह अपनी जिंदगी ‘किंग-साइज’ जीना चाहती हैं और खुद के लिए समय निकालना चाहती हैं।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों से बढ़ा विवाद
विवाद की शुरुआत तब हुई जब सुनीता आहूजा ने सार्वजनिक रूप से गोविंदा पर एक कम उम्र की अभिनेत्री के साथ संबंध होने का आरोप लगाया। सुनीता के इन आरोपों ने प्रशंसकों को चौंका दिया था। हालाकि, पिछले साल गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों को साथ देखकर लगा था कि सब ठीक है, लेकिन हालिया बयानों ने फिर से दरार की खबरों को हवा दे दी है।
गोविंदा ने दी सफाई, नए कलाकारों से मांगी माफी
पत्नी के आरोपों पर गोविंदा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि उन पर आरोपों का लगना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा:
-
करियर और छवि: “मैंने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ काम किया, लेकिन कभी किसी के साथ बदसलूकी नहीं की। सभी आर्टिस्ट मेरा सम्मान करते हैं।”
-
सुनीता के व्यवहार पर चिंता: गोविंदा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुनीता जिस तरह से नई अभिनेत्रियों के नाम ले रही हैं, उससे युवा कलाकार उनके साथ काम करने से डर सकते हैं।
-
माफी: अभिनेता ने उन सभी नए कलाकारों से माफी मांगी जिनका नाम इस विवाद में घसीटा गया।