दीपक एडवरटाइजिंग की ऊंची उड़ान: पश्चिम मध्य रेल ने फिर जताया भरोसा, नए कॉर्पोरेट ऑफिस में मना जश्न

Indore News: अपनी रचनात्मकता और ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ सोच के लिए विख्यात मध्य भारत की अग्रणी एजेंसी, दीपक एडवरटाइजिंग ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
एजेंसी को पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway) द्वारा पुनः सूचीबद्ध (Empanel) किया गया है। इस बड़ी सफलता का उत्सव इंदौर के सिल्वर स्प्रिंग्स बिजनेस पार्क स्थित उनके नए कॉर्पोरेट ऑफिस ‘जेठा वन’ में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इनोवेटिव एप्रोच और टीम वर्क की जीत
एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक जेठा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम के अथक परिश्रम और नवाचार को दिया है। उन्होंने कहा कि दीपक एडवरटाइजिंग हमेशा से ही सटीक और प्रभावशाली कैंपेन्स के माध्यम से क्लाइंट्स की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करती रही है। हाल ही में कंपनी को NHAI द्वारा मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए भी सूचीबद्ध किया गया है, जो इसकी बढ़ती साख का प्रमाण है।
360 डिग्री कम्युनिकेशन का ग्लोबल सफर
सिर्फ विज्ञापन तक सीमित न रहकर आज दीपक एडवरटाइजिंग एक 360 डिग्री कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर बन चुकी है। वर्तमान में यह एजेंसी 4 राज्यों और 6 बड़े शहरों—इंदौर, गुड़गांव, जयपुर, भोपाल, नागपुर और जबलपुर—में सक्रिय है। कंपनी की झोली में अब तक 190 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हैं, जिनमें 19 बार ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब भी शामिल है।
देशभर में बटोरी सुर्खियां
बीते वर्ष प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुए ‘NHAI द्वारका एक्सप्रेसवे’ और ‘वंदे भारत ट्रेनों’ के लॉन्च के शानदार आयोजन से दीपक एडवरटाइजिंग ने देशभर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। INS, प्रसार भारती और CBC से मान्यता प्राप्त यह एजेंसी वर्तमान में सरकारी और कॉर्पोरेट दोनों क्षेत्रों के बड़े ब्रांड्स को अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रही है।