Gold and Silver Price Today: वैश्विक उथल-पुथल और ईरान में जारी संकट के बीच भारतीय सर्राफा बाजार से निवेशकों और आम खरीदारों के लिए बड़ी खबर आ रही है। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज, 6 मार्च 2026 को सोने के भाव में लगातार चौथे दिन कमी दर्ज की गई है।
बता दें कि 2 मार्च के बाद से कीमतों में जो गिरावट शुरू हुई थी, वह थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले चार दिनों के भीतर ही 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 100 ग्राम पर 1,02,100 रुपये तक साफ हो चुकी है।
24 कैरेट सोने के ताजा भाव
आज शुद्ध सोने (24 कैरेट) की कीमतों में प्रति ग्राम 163 रुपये की कमी आई है। इस गिरावट के बाद दरें कुछ इस प्रकार हैं:
प्रति ग्राम: ₹16,288 (कल ₹16,451 था)
10 ग्राम (1 तोला): ₹1,62,880
100 ग्राम: ₹16,28,800
22 और 18 कैरेट में भी ‘बंपर’ कटौती
गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई है। आज इसमें प्रति 10 ग्राम 1,500 रुपये की कमी आई है, जिससे 10 ग्राम का भाव 1,49,300 रुपये पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत अब 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
महानगरों का हाल: कहाँ क्या है रेट?
देश के अलग-अलग हिस्सों में टैक्स और स्थानीय कारकों की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर है:
शहर
24 कैरेट (प्रति ग्राम)
22 कैरेट (प्रति ग्राम)
दिल्ली
₹16,302
₹14,944
मुंबई/कोलकाता/बेंगलुरु
₹16,287
₹14,929
चेन्नई
₹16,494
₹15,119
अहमदाबाद/वडोदरा
₹16,292
₹14,934
चांदी की चाल रही स्थिर
सोने में जहां भारी उथल-पुथल है, वहीं चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट ही देखने को मिली। भारत में आज चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल के मुकाबले इसमें केवल 100 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। हालांकि, चेन्नई में चांदी अभी भी देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले महंगी है, जहाँ रेट 2,94,900 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक नीतियों में बदलाव के कारण पीली धातु की चमक फीकी पड़ रही है। शादियों के सीजन से पहले कीमतों में आई यह कमी मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।