Gold-Silver Price Today: भारतीय घरेलू वायदा बाजार (MCX) में आज यानी शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग में आए बदलाव के कारण आज सुबह से ही कीमती धातुओं के दाम लाल निशान पर ट्रेड कर रहे है। अगर आप आज जेवर खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार का हाल जानना आपके लिए जरूरी है।
MCX पर क्या है सोने-चांदी की स्थिति?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा आज सुबह करीब 172 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। हालाकि, शुरुआती कारोबार में इसने 1,60,401 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ था।
वहीं चांदी की बात करें तो, मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी 0.21% टूटकर 2,67,397 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी की शुरुआत आज 2,66,001 रुपये पर हुई थी, जो कारोबारी सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव भरी रही।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
विभिन्न शहरों में स्थानीय करों और मेकिंग चार्जेस के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है:
शहर
24 कैरेट (शुद्ध सोना)
22 कैरेट (जेवर हेतु)
18 कैरेट
दिल्ली / लखनऊ
₹1,61,390
₹1,47,930
₹1,21,080
मुंबई / कोलकाता
₹1,61,240
₹1,47,800
₹1,20,930
चेन्नई
₹1,62,560
₹1,49,000
₹1,25,500
अहमदाबाद / पटना
₹1,61,290
₹1,47,830
₹1,20,980
चांदी का खुदरा भाव
खुदरा बाजार में चांदी की कीमतें भी शहर के अनुसार अलग-अलग हैं। दिल्ली और कोलकाता में आज 10 ग्राम चांदी का भाव 2,800 रुपये है, यानी 1 किलो चांदी के लिए ग्राहकों को करीब 2.80 लाख रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में चांदी थोड़ी महंगी है, जहाँ 10 ग्राम की कीमत 2,900 रुपये चल रही है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव के कारण सोने में यह मामूली गिरावट आई है। हालाकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इसे एक अवसर के रूप में देखा जा सकता है। खरीदारी से पहले हमेशा अपने स्थानीय ज्वेलर्स से हॉलमार्क और शुद्धता की पुष्टि जरूर करें।